फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना भारी पड़ा, दो आरोपी हिरासत में

Mon, 28 Apr 2025 12:13 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपना रुतबा बताने के लिए पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंट आबू के दो युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया एवं माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम के निर्देशन में माउंट आबू थानाधिकारी प्रदीप डांगा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जिसके तहत मानसिंह पुत्र नरसिंह राजपूत एवं किशन राणा पुत्र चुन्नीलाल भील को गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: किशोरी और उसकी मां पर एसिड अटैक करने वाला गिरफ्तार, खंडहर में छिपा था आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को सहायक उपनिरीक्षक राजाराम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि किशन राणा नामक व्यक्ति ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक पिस्टल एवं मैगजीन के साथ फोटो अपलोड कर अपनी फोटो वायरल की है। आरोपी अभी अपने दोस्त के साथ आरटीडीसी होटल की तरफ गया है। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें धर दबोचा। आरोपियों के पास से कमर में बेल्ट के नीचे डालकर रखी हुई एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने हथियारों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजाराम ने बताया कि आरोपी ने अपना दबदबा बताने के लिए इंस्टाग्राम आईडी पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड की थी। बहरहाल पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें