सिरोही जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही जिले में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा वाहन चालकों के लिए एमनेस्टी योजना शुरू की गई है। इसमें समय पर भुगतान करने पर वाहन मालिकों को ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही खुर्द-बुर्द और भंगार वाहनों के बकाया टैक्स तथा पेनाल्टी में संपूर्ण छूट का भी फायदा उठाया जा सकता है।
सिरोही जिला परिवहन अधिकारी आरपी वैष्णव ने बताया कि ई-रवन्ना चालानों में प्रति ट्रिप (फेरे) 250 रुपये और अधिक भार के 50 प्रति टन के लिए जाएंगे। एमनेस्टी योजना 2025 के तहत वाहन स्वामियों को ई-रवन्ना में 95 प्रतिशत छूट दी जा रही है। वाहन मालिक ई-रवन्ना चालानों का समय पर भुगतान कर बकाया चालानों का निस्तारण योजनान्तर्गत करवा सकते हैं। वैष्णव के अनुसार, प्रकार भार वाहनों का वित्तीय वर्ष 2025-26 कर अग्रिम कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा करवाए। इसके बाद जमा नहीं करवाने वाले वाहनों को जब्त करने की कारवाई की जाएगी।
1742 चालानों से 55 लाख रुपये की हुई राजस्व आय
वैष्णव के अनुसार, जिला परिवहन कार्यालय सिरोही को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्य को प्राप्ति करने के लिए कार्यालय के अधीन कार्यरत तीनों उड़न दस्तों को सिरोही-पाली और सिरोही-रेवदर मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाकर बकाया कर वसूली एवं मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरुद्व प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पाबंद किया गया है। मार्च 2025 में (एक से चार तारीख) तक उड़न दस्तों द्वारा विभिन्न अपराधकारित वाले वाहनों के विरुद्व कुल 1742 चालान बनाकर 55 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है।