Sirohi: आबूरोड के ऋषिकेश रोड स्थित राजस्थान रॉयल पब्लिक स्कूल के वार्डन द्वारा गुरुवार को दो बच्चों की निर्दयतापूर्वक पिटाई से माहौल गरमा गया। आसपास में निवासरत लोग बच्चे की पिटाई को नहीं देख पाए तथा स्कूल के बाहर जमा होकर जमकर हंगामा किया।
सिरोही स्कूल वार्डन पर दो बच्चों की निर्दयतापूर्वक पिटाई का आरोप का मामला सामने आया है। इस दौरान आसपास में निवासरत लोगों का आरोप था कि वार्डन द्वारा बेहद गलत तरीके से बच्चों के साथ निर्दयतापूर्वक मारपीट की गई। इससे उन्हें यहां आना पड़ा। काफी देर तक ये लोग स्कूल वार्डन के इस कृत्य पर खुलकर नाराजगी जताते रहे। इसके बाद स्कूल प्राचार्य वहां पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उनका कहना था कि दोनों बच्चे आपस में झगड़ रहे थे तथा बार बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। नाराज लोगों का कहना था कि यह कोई तरीका नहीं है यदि आपसे हॉस्टल नहीं संभल रहा तो इसे बंद कर दीजिए केवल स्कूल चलाइए। बच्चों की इस तरह से पिटाई करना किसी भी दृष्टि से सही नहीं है।