फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: एक्शन मोड में नजर आए कलेक्टर, ठेकेदार पर लगाई 25 हजार की पेनल्टी; सफाई कार्य में बरती थी लापरवाही

Tue, 07 Apr 2026 10:17 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर गंदगी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ हीउन्होंने ओपीडी में टोकन सिस्टम लागू करने, पीएसए प्लांट को एक माह में शुरू करने और सफाई एवं सुविधाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए है।
विज्ञापन
कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने औचक निरीक्षण किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, पार्किंग, लैब, आईसीयू, दवा वितरण केंद्र, भंडार और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एनीमिया की रोकथाम के लिए दो चरणों में विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अस्पताल में दिए गए अहम निर्देश
कलेक्टर ने पीएसए प्लांट को एक माह के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बीपी और शुगर के मरीजों की जांच निर्धारित कक्ष में ही सुनिश्चित करने को कहा। पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए गार्ड तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखों की उचित व्यवस्था, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। दवा वितरण केंद्र और भंडार के निरीक्षण के दौरान अनुपलब्ध दवाओं की सूची तैयार करने और खरीदी गई दवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर उसे नियमित अपडेट रखने को भी कहा।
विज्ञापन


ओपीडी में टोकन सिस्टम होगा लागू
ओपीडी में लंबी कतारों और मरीजों के इंतजार को कम करने के लिए टोकन सिस्टम मशीन लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए खराब इलेक्ट्रिक वाटर कूलर को 7 दिनों के भीतर ठीक करने के आदेश दिए गए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी और पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें