फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोही में दर्दनाक हादसा: चलती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ा

Sat, 21 Nov 2026 08:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास जोधपुर से अहमदाबाद जा रहे युवक की चलती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के बाद मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर जोधपुर से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोधपुर निवासी हेमंत सेन के रूप में हुई है। स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सिरोही स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जोधपुर निवासी हेमंत सेन शनिवार दोपहर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर अहमदाबाद जा रहे थे। यात्रा के दौरान स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के समीप वे अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें: पोखरण में अदाणी डिफेंस की बड़ी कामयाबी: भगीरा एटी-1 मिसाइल का सफल परीक्षण, दूर तक करेगी दुश्मन के टैंक पर हमला
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर किया रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल हेमंत को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उनकी नाजुक हालत और सिर की चोट को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सिरोही जिला मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोर्चरी में रखवाया शव
कोतवाली पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ कागजात मिले, जिनके माध्यम से उनकी पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजनों के सिरोही पहुंचने पर पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें