फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: गोरिया गांव में घर से लाखों के मोबाइल फोन उठा ले गए चोर, सोता रह गया परिवार

Sun, 21 Sep 2025 01:46 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

रानोली थाना क्षेत्र के गोरिया गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। विदेश में नौकरी कर रहे माखनलाल कुमावत के घर में उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। केवल सूने मकानों में ही नहीं बल्कि चोर ऐसे मकानों में भी चोरी की वारदात कर रहे हैं, जहां पर रात के समय लोग दूसरे कमरों में सोए हुए हों। ऐसी ही वारदात बीती रात सीकर के रानोली थाना इलाके में गोरिया गांव में हुई। यहां चोरों ने रात के समय एक घर में घुसकर लाखों रुपये और कई मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार की महिला उठी तो उन्होंने सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

चोरी की यह वारदात गोरिया कस्बे में जीणमाता रोड पर स्थित माखनलाल कुमावत के घर पर हुई। माखनलाल कुमावत पिछले कई वर्षों से विदेश में रहकर नौकरी कर रहे हैं। उनके मकान में उनकी पत्नी सावित्री देवी और बच्चे ही रहते हैं। रात करीब 11:30 से 12 के बीच सावित्री देवी और बच्चे खाना खाकर एक कमरे में पलंग पर सो गए थे। सुबह सावित्री देवी की करीब 6 बजे आंख खुली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों की जवाबदेही पर दिखाई सख्ती, कहा- राष्ट्र प्रथम होना चाहिए

सावित्री देवी कमरे से बाहर आई और फिर दूसरे कमरे की तरफ जाकर देखा तो वहां पता चला कि अलमारी, बक्से सहित तमाम चीजों के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद सावित्री देवी ने जब अंदर देखा तो अलमारी में रखें लाखों रुपये और दो मोबाइल फोन के अलावा कुछ अन्य सामान भी गायब था। ऐसे में उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री देवी का कहना है कि रात करीब 11:30 से 12 के बीच तो परिवार के लोग सोए हैं। इसके बाद ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सावित्री देवी ने बताया कि रात के समय किसी तरह की आवाज ही सुनाई नहीं दी कि घर में कोई घुस गया हो। सुबह जब उठकर देखा तब ही पता चला कि घर में चोरी की वारदात हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें