फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: श्रीमाधोपुर में अज्ञात वाहन ने पांच गोवंशों को मारी टक्कर, तीन गायों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Sep 2024 02:45 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

श्रीमाधोपुर थाना इलाके के मऊ गांव स्थित बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन ने वहां खड़े गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गए गंभीर रूप से घायल हैं।
 
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से गायों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीमाधोपुर थाना इलाके के मऊ गांव के बस स्टैंड पर सड़क किनारे बैठी पांच गायों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घायल गायों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सभी गए सड़क के किनारे बैठी हुई थी तभी अज्ञात वाहन ने गायों को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई ।जैसे ही गौवंश की मौत की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे और घायल गायों का प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस की सहायता से उनको श्रीमाधोपुर लाया गया वहीं ग्रामीणों ने भी घटना के बाद श्रीमाधोपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। श्रीमाधोपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरो की सहायता से गायों को टक्कर मार कर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें