फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: पहले फेसबुक पर दोस्ती फिर हनीट्रैप में फंसाकर ऐंठे 12.90 लाख, मास्टर माइंड समेत 2 महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 08:10 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

धोद पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की मास्टर माइंड महिला और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक बुजुर्ग से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 12.90 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
हनीट्रैप की मास्टर माइंड समेत दो महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की धोद पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की मास्टर माइंड महिला और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक बुजुर्ग को अपने झांसे में लेकर उससे 12.90 लाख रुपये ठग लिए। मास्टर माइंड के इशारे पर सहयोगी महिला ने अपनी बेटी को बुजुर्ग के पास भेजा और फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूले गए।

विज्ञापन


धोद थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 30 अगस्त को 64 वर्षीय रामकरण ने मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में कहा गया कि करीब 15–20 दिन पहले उनकी पहचान फेसबुक पर रेणुका चौधरी नाम की महिला से हुई। रेणुका उन्हें वीडियो कॉल भी करती थी और अपनी परिचित सुबिता की बेटी की इंस्टाग्राम आईडी से भी उसे मैसेज करवाती थी।

ये भी पढ़ें: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: अलवर में पकड़ी गई धौलपुर की अभ्यर्थी, जून में सहेली की जगह दे चुकी थी परीक्षा
विज्ञापन


रेणुका के कहने पर सुबिता ने अपनी बेटी को रामकरण के फार्म हाउस पर भेजा। कुछ ही देर बाद रेणुका अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गई। आरोप है कि उन्होंने रामकरण के साथ मारपीट कर जेवर और 25 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर स्टांप पर लिखवाकर रामकरण से 12.90 लाख रुपये रेणुका के खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

मामला दर्ज होने के बाद दोनों महिलाएं फरार हो गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार रेणुका पहले भी एक सरकारी डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ठग चुकी है और उस मामले में जेल भी जा चुकी है। फिलहाल वह केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पहले रेणुका ने रामकरण से मुलाकात की थी। बातचीत में उसे पता चला कि रामकरण संपन्न हैं और उनका खुद का रिसॉर्ट भी है। इसी के बाद उसने सुबिता के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें