अशोक गहलोत और सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राजस्थान कांग्रेस में भले ही गुटबाजी नहीं होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन समय-समय पर अंदरुनी कलह सामने आ ही जाती है। कैबिनेट विस्तार के बाद अभी तक मंत्रालयों के बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए-नए सलाहकार बने रामकेश मीणा ने सचिन पायलट तीखा हमला बोला है। रामकेश मीणा ने कहा है कि अगर पार्टी राजस्थान में 2023 में सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है तो इससे बुरा कुछ नहीं होगा। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के समर्थन में आए बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी गैरजरूरी बताया