फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सबसे बड़े जनाना अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने लिया गर्भवती महिला का ब्लड सैंपल, फिर कही ये बात

Fri, 18 Aug 2023 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पीड़िता महिला रविंद्री ने बताया कि मैं गर्भवती हूं। पति के साथ जनाना अस्पताल गई थी। जहां चिकित्सक ने खून की जांच कराने के लिए कहा था। ब्लड सैंपल देने गई तो नर्सिंग स्टाफ की जगह वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने मेरा ब्लड सैंपल लिया। जिससे में डर गई थी। 
विज्ञापन
गर्भवती महिला का ब्लड सैंपल लेता गार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड गर्भवती महिला का ब्लड सैंपल लिया। इस दौरान महिला के पति ने इसका वीडियो बना लिया। मामला बीते गुरुवार का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, मथुरा गेट थाना क्षेत्र के ब्रज नगर की रहने वाली गर्भवती महिला रविंद्री पति सोनू सिंह के साथ जांच कराने के लिए जनाना अस्पताल गई थी।  यहां डॉक्टर हरीश कुमार को दिखाने के बाद उन्होंने रविंद्री को जांच के लिए ब्लड सैंपल देने के लिए कहा। इसके बाद रविंद्री ब्लड सैंपल रूम में पहुंची और पर्चा दिखाकर वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ से सैंपल लेने के लिए कहा। 

इस दौरान नर्सिंग स्टाफ की जगह वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसका ब्लड सैंपल लेने की बात कही। इस पर गर्भवती महिला ने गार्ड को ब्लड सैंपल देने से मना किया, तो वहां मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि सैम्पल यही लेता है। इसके बाद गार्ड ने ही महिला का ब्लड सैंपल लिया। इस दौरान महिला का पति वीडियो बनाने लगा तो गार्ड ने कहा कि बनाने दो, इससे कुछ नहीं होता।  
विज्ञापन


क्या कहना है गर्भवती महिला का?
पीड़िता महिला रविंद्री ने बताया कि मैं गर्भवती हूं। पति के साथ जनाना अस्पताल गई थी। जहां चिकित्सक ने खून की जांच कराने के लिए कहा था। ब्लड सैंपल देने गई तो नर्सिंग स्टाफ की जगह वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने मेरा ब्लड सैंपल लिया। जिससे में डर गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें