फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: एएसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर मीणा का बड़ा बयान, बोले- बड़े मगरमच्छ अभी पकड़े जाने बाकी

Sat, 14 Sep 2024 03:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एएसआई भर्ती परीक्षा और पेपर लीक मामले में गंभीर अनियमितताओं पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अभी केवल छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं, जबकि बड़े मगरमच्छों का पकड़ा जाना बाकी है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विगत दिनों में हुई विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक और एएसआई भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा लगातार मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। 
विज्ञापन


आज भी राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद लगातार मुखर हैं। पेपर लीक ओर एएसआई भर्ती परीक्षा को लेकर आज एक बार फिर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर में बड़ा बयान दिया है। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने बयान देते हुए कहा कि पेपर लीक और एएसआई भर्ती परीक्षा में अभी तो छोटी मछलियां पकड़ में आई हैं। अभी तो कई बड़े मगरमच्छों का पकड़ में आना बाकी है। पेपर लीक और एएसआई परीक्षा भर्ती में गड़बड़ी करने वाले किसी भी बड़े मगरमच्छ को नहीं बख्शा जाएगा। 

डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि मेरी नजर में एएसआई भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी लोग फर्जी है, जिन बच्चों ने मेहनत की है वे रह गए और आधे से ज्यादा फर्जी लोग भर्ती हो गए। उन्होंने कहा कि एएसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि एएसआई भर्ती परीक्षा में वृहद स्तर पर गड़बड़ी हुई है। मुख्यमंत्री को इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा करानी चाहिए। डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि वे आगे भी बच्चे के भविष्य को लेकर खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें