फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai madhopur: एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों और कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Wed, 16 Aug 2023 11:44 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर में एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गानों पर दी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक दानिश अबरार भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम की झलक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथम्भौर सर्किल पर बीती शाम एक शाम तिरंगे के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने जमकर भाग लिया। शहर के लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

विज्ञापन


राजस्थान के सवाईमाधोपुर नगर परिषद द्वारा आयोजित एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कॉलेज छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गानों पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी गई। एक शाम तिरंगे के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग देर रात तक डटे रहें।

इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने कहा कि 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर अवसर पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा पांच जगहों पर 75 फिट के तिरंगे लगाये गए। जो शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा इस बार नगर परिषद द्वारा एक नई शुरूवात की गई है। अब आगामी सालों में भी हर बार रणथंभौर सर्किल पर नगर परिषद की ओर से एक शाम तिरंगे के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में देश भक्ति की भावना जाग्रत होती है। एक शाम तिरंगे के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ ही नगर परिषद ,जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि देर रात तक मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें