फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाई माधोपुर: 37 मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल पेमेंट एप से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 04:14 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में साजिद खान उर्फ टूटा को गिरफ्तार कर 37 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए मोबाइलों में डिजिटल पेमेंट एप के पिन बदलकर रुपये निकालता था। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के 37 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। आरोपी चोरी किए गए मोबाइलों में मौजूद डिजिटल पेमेंट एप के पिन बदलकर उनमें से रुपये भी निकाल लेता था।
विज्ञापन


करेल रोड से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
थानाधिकारी मांगेलाल यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस की ओर से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से भी चोरी और गुम हुए मोबाइलों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी किए गए मोबाइल आसपास के गांवों में बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फलसावटा निवासी साजिद खान उर्फ टूटा (34) को करेल रोड से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें मोबाइल चोरी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: 14 युद्ध, दो जौहर और तीन परकोटे: गागरोन किले में छिपे हैं इतिहास के वो राज, जो इसे बनाते हैं खास; जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट एप से निकालता था रुपये
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी किए गए मोबाइल फोन में फोन-पे, गूगल-पे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट एप के पिन बदलकर उनमें से रुपये निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए अन्य मोबाइलों तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द करने की कार्रवाई भी पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें