भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल।
राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे जिले जैसलमेर में तीन दिन से सक्रिया सेटेलाइट फोन ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
जानकारी के तहत सुरक्षा एजेंसियों की सुचना के अनुसार ये फोन कुछ दिन पूर्व कराची में भी सक्रिय पाया गया था। एजेंसियों को आशंका है कि इस फोन को लेकर कहीं कोई भारतीय सीमा के भीतर न आ गया हो।
सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। नेशनल टेक्निकल रिसर्च संगठन (एनटीआरओ) की जांच के अनुसार सीम पर सक्रीय पाए गए इस फोन को पहले कराची में सक्रिया पाया गया था।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पूरी एहतियात रखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार अमूमन आतंककारी सैटेलाइट फोन का ही इस्तेमाल करते हैं।