फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10000 रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, पहली किश्त के बाद ऐसे बिछाया जाल

Wed, 12 Aug 2026 05:23 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

Rajasthan News: सलूंबर में एसीबी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सोलंकी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारी पर खाद्य कारोबारियों से कार्रवाई नहीं करने के बदले अवैध राशि मांगने का आरोप है।
 
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सलूंबर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सोलंकी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी स्थानीय दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों से खाद्य नमूने जांचने तथा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के एवज में लगातार अवैध राशि मांग रहा था।

विज्ञापन


नमूने लेने और कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली का आरोप
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, सलूंबर क्षेत्र में खाद्य व्यापारियों से नमूने लेने और निरीक्षण के नाम पर डरा-धमकाकर पैसे वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पीड़ित परिवादी ने इस संबंध में एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी उदयपुर की टीम ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन करवाया।

पहली किश्त के बाद दूसरी रकम लेते ही दबोचा
सत्यापन प्रक्रिया के दौरान ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये वसूल लिए थे। इसके बाद मंगलवार को जैसे ही आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने परिवादी से बाकी बचे 10 हजार रुपये स्वीकार किए, मौके पर मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी
भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ने की इस कार्रवाई को एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

यह भी पढ़ें: अलवर में सफाईकर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, गहलोत ने उठाए सवाल
विज्ञापन


अब संपत्ति और दस्तावेजों की भी होगी पड़ताल
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सोलंकी के आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर गहन तलाशी अभियान चला रही है। एसीबी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें