फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट आज भांकरोटा में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, जन संघर्ष पदयात्रा होगी समाप्त, देंगे सियासी मैसेज

Mon, 15 May 2023 09:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की 5 दिन की जनसंख्या पदयात्रा सोमवार को भांकरोटा में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगी। इससे पहले सचिन पायलट ने एक वीडियो जारी कर लोगों से बड़ी संख्या में जुड़ने का आह्वान किया है सियासी चर्चाएं हैं कि सचिन पायलट शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा सियासी संदेश जनता को देंगे।
विज्ञापन
जन संघर्ष पदयात्रा में सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन पायलट भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ 125 किलोमीटर लंबी पदयात्रा सोमवार को संपन्न कर रहे हैं। 11 मई को अजमेर से शुरू हुई उनकी पदयात्रा जयपुर में भांकरोटा के कमला नेहरू नगर के पास खत्म होगी। सचिन पायलट की पदयात्रा सुबह 9 बजे महापुरा मोड़ से शुरू होकर सुबह 11 बजे कमला नेहरू नगर पुलिया के पास अजमेर रोड जयपुर में तरुछाया रेजिडेंसी पर पहुंचेगी। जहां जन संघर्ष यात्रा का समापन समारोह और जनसभा रखी गई है। पायलट ने वीडियो जारी कर सभी से अपील की है कि भारी से भारी संख्या में इस सभा में लोग आएं और सभा को सफल बनाएं।

विज्ञापन


जन संघर्ष पदयात्रा को हजारों लोगों का समर्थन मिला
सचिन पायलट ने कहा कि इस जन संघर्ष पदयात्रा के दौरान लोगों का बड़ा समर्थन उन्हें मिला है। हजारों लोगों की भीड़ इस दौरान अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष पदयात्रा में साथ जुड़ी है। पायलट ने कहा मेरे मेरी पदयात्रा किसी के खिलाफ नहीं है, यह भ्रष्टाचार पेपरलीक के खिलाफ है। युवाओं का भविष्य किस तरह सुरक्षित किया जाए, इसके लिए वह संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए बीजेपी सरकार में हुए भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर यह पदयात्रा निकाली है। 

विज्ञापन


जनसंघर्ष पदयात्रा के समापन के साथ क्या ऐलान करेंगे पायलट ?
सचिन पायलट जन संघर्ष पदयात्रा के समापन के साथ आगामी कदम को लेकर ऐलान कर सकते हैं। ऐसी सियासी चर्चाएं चल रही हैं कि पायलट जनता के बीच अपना रुख रखेंगे। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि मैं जो भी करता हूं, पहले साफ-साफ कहकर करता हूं।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सचिन पायलट लगातार जनता में मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी टारगेट कर इन दोनों में गठजोड़ बता रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत ने भी कहा है कि कुछ लोगों ने यह गलत फैला दिया है कि मेरी और वसुंधरा राजे की मिलीभगत है। वह लोग बहुत खतरनाक हैं, उनसे बच के रहो। माना जा रहा है पायलट इन आरोपों का भी जनसभा के जरिए जवाब देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें