राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की गई और केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग
इस मौके पर पायलट ने कहा, तीनों कृषि बिल संसद में लाने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसानों से चर्चा नहीं की और आनन-फानन में इसे पारित करा लिया। महापंचायत में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है। पायलट ने कहा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम नहीं लौटेंगे।