पांच दिवसीय निःशुल्क टेबल टेनिस कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया।
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय बोराज में सोशल प्रोग्राम एंड एंपावर डेवलपमेंट संस्थान अजमेर द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क टेबल टेनिस कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल सुमन चौहान, विशेष अतिथि बिजोय कुमार और शिवदत्त पाराशर ने फीता काट कर की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनीत पारीक ने कहा कि संस्था को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड द्वारा टेबल टेनिस उपलब्ध कराई गई है। जिससे वह टेबल टेनिस खेल को गांवों-गांवों तक पहुंचाया जा सके और नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखार सके।
संस्थान ने खेल के साथ.साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने के लिए प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। जिसमें प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में बताकर जागरूक किया और कहा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें। स्कूल की प्रिंसिपल शिव सुमन चौहान ने संस्थान को सहयोग कर बच्चों को टेबल टेनिस सिखाने के लिए माता-पिता से बच्चों को खिलाने की स्वीकृति ली और संस्थान को हॉल उपलब्ध कराया। इस पांच दिवसीय कोचिंग कैंप में प्रशिक्षित कोच द्वारा छात्रों को टेबल टेनिस खेलना सिखाया जा रहा है और इनमें से 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन आवासीय शिविर प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। बता दें खेलकूद से बच्चों के शारीरिक विकास और व्यक्तित्व का विकास होता है, जो देश के विकास में सराहनीय योगदान देता है।