आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि सामूहिक प्रयास से ही गांवों का विकास होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ऐसा करने के लिए सब साथ आएं।
राजस्थान के डूंगरपुर में ग्राम विकास मिलन कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि लोगों को सरकार की ओर देखने के बजाय गांवों के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें कार्य करने वालों का समूह खड़ा करना होगा, गांव को सामूहिक निर्णय के माध्यम से तैयार करना है। सभी के मिलकर सोचने से गलती नहीं होती है। भागवत ने कहा कि गतिविधि का परिणाम धीरे आता है। धैर्य पूर्वक कार्य करें और धैर्य के साथ दृष्टि, दक्षता का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास का कार्य सबसे पहले ग्रामीणों की सोच से शुरू होता है।