फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख घूस लेकर खुद ही फंस गया रेंजर

Mon, 06 May 2013 03:17 PM IST
चित्तौड़गढ़/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ के रेंजर मनोहर सिंह नाहर को घूस लेने के आरोप में एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उन्हें एक लाख्ा रुपये घूस लेते दबोचा।
विज्ञापन


इसके अलावा उनके घर से करीब साढ़े चार लाख नकद, जेवर और कई जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

इससे पहले वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष देवीसिंह राजपूत ने चित्तौड़गढ़ इकाई में शिकायत की थी।

उनका कहना था कि मार्च के बजट चार लाख 74 हजार की स्वीकृति के बदले रेंजर ने 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग रखी है।

देवीसिंह ने पंचवटी सेंती स्थित मकान में नाहर को घूस की राशि थमाई लेकिन एसीबी की टीम को देखते ही नाहर ने दरवाजा बंद कर लिया।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी टीम ने रिश्वत के एक लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं।

इसके अलावा नाहर का कलेक्ट्रेट स्थित एसबीबीजे बैंक अकाउंट और उनके पुत्र रोहित की दुकान को भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें