फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: सड़क पर हुए विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, भीड़ ने कार सवार युवकों को पीटा, एक की मौत

Fri, 23 Jan 2026 12:08 AM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

कार सवार युवकों और ट्रक चालक के बीच हुए विवाद के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार सवारों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलमगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल लोगों को डिटेन करना शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
सड़क पर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदला, एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलमगरा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना के बाद युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए आरके हॉस्पिटल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में एक स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों और एक ट्रक चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया।

इस दौरान कार में सवार महेन्द्र कुमार भील और पवन सिंह पर ट्रक चालक और वहां मौजूद लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान महेन्द्र कुमार भील को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आरके हॉस्पिटल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cyber Crime: व्यापारी के करंट अकाउंट पर साइबर ठगों की काली नजर, आधे घंटे में साढ़े नौ लाख उड़ाए, मामला दर्ज

घटना के समय कार में सवार तीसरा युवक किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस थाना इंचार्ज प्रवीण सिंह ने चौकड़ी गांव पहुंचकर घटना में शामिल लोगों को डिटेन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भी रेलमगरा थाना पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें