राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : Twitter @ashokgehlot51
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा राज्य पहला ऐसा राज्य होगा जो कोरोना वायरस से बचाव के लिये मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बना रहा है। गहलोत ने सोमवार को ट्वीट के जरिये कहा 'कोरोना से बचाव हेतु मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।'
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे 'कोरोना के विरुद्ध जनांदोलन' के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है। बता दें कि राजस्थान में राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय मास्क पहनना अनिवार्य करने के लिए सरकार ने एक संशोधन विधेयक शनिवार को विधानसभा में पेश किया था।