फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मौसम ने बदली चाल: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले गिरे; 10 डिग्री तक लुढ़का पारा

Sun, 27 Sep 2026 07:46 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम बदला। 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि जैसलमेर-कोटा में ओलावृष्टि से तापमान गिरा।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सितंबर के आखिरी दिनों में राजस्थान के मौसम ने अचानक करवट ली है। कई दिनों से तेज गर्मी और शुष्क मौसम के बीच अब बादल, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम के असर से रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को मौसम का बदला मिजाज पश्चिमी राजस्थान से लेकर हाड़ौती और दक्षिणी जिलों तक दिखाई दिया। जैसलमेर के मोहनगढ़ और हमीरनाडा समेत कई इलाकों में ओले गिरे। कोटा के मंडाना में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ा। राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान 1 से 5 डिग्री तक नीचे आया। सिरोही में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी और बीकानेर में भी तापमान नीचे आया। हालांकि जैसलमेर में शनिवार को प्रदेश का सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

कहीं बारिश तो कहीं अब भी गर्मी का असर

मौसम में बदलाव पूरे प्रदेश में एक जैसा नहीं रहा। जयपुर में दिनभर मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और धूप कमजोर हुई। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


अलवर में बादलों और ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी। यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में करीब 4 से 5 डिग्री कम है। अजमेर में दिनभर धूप के बाद शाम को बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके उलट सीकर में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म और उमस भरा रहा। दिनभर तेज धूप रही और शाम को कुछ इलाकों में हल्के बादल दिखाई दिए। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा।

यह भी पढें- अलवर में दर्दनाक हादसा: पीने का पानी लाने घर जा रहे थे भाई-बहन, सिंगल फेज लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

बारिश के आंकड़े भी सामने आए

शनिवार को झुंझुनूं में 6 मिमी और प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 5 मिमी बारिश दर्ज हुई। संगरिया में 1.5 मिमी, नागौर के मूंडवा में 1 मिमी तथा जालोर, डूंगरपुर और माउंट आबू में 0.5-0.5 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने हवा के पैटर्न में बदलाव किया है। बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम के असर के साथ इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और बारिश की स्थिति बनी है।
अगले दो दिनों में बारिश का दायरा कुछ और क्षेत्रों तक बढ़ सकता है। ऐसे में राजस्थान में सितंबर के अंत में मौसम का यह बदलाव गर्मी से राहत देने के साथ-साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश की स्थिति भी बना रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें