फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के ‘सूंघने वाले योद्धा’: ANTF के डॉग स्क्वॉड ने 19 बड़े नशा तस्करी मामलों का किया खुलासा

Sun, 17 May 2026 10:36 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में ANTF के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। मार्च से मई 2026 के बीच 19 कार्रवाईयों में श्वानों की मदद से अफीम, गांजा और डोडा-पोस्त समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।

विज्ञापन
राजस्थान एंटी नार्काे फोर्स का डॉग स्क्वॉड - फोटो : ANTF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अब ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे हैं। अपनी सूंघने की क्षमता के दम पर ये विशेष प्रशिक्षित श्वान जमीन में छिपाए गए मादक पदार्थों से लेकर गुप्त ठिकानों तक का पता लगाकर लगातार तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर रहे हैं।

 ANTF के इन प्रशिक्षित श्वान “प्रिंस (पापा)”, “सुजैन” और “नोवी” ने अब तक NDPS एक्ट के तहत 19 बड़ी कार्रवाइयों में अहम भूमिका निभाई है। इन अभियानों में भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा-पोस्त, गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

ANTF के अधिकारियों के मुताबिक तस्कर अब नशे की खेप को घरों, खेतों और जमीन के भीतर गहराई में छिपाकर सप्लाई करने लगे हैं, लेकिन प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड उनकी नई तकनीकों पर भारी पड़ रहा है। पुलिस टीमों को जहां तलाशी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं ये श्वान बेहद सटीक तरीके से छिपे हुए नशे तक पहुंच जाते हैं।

ANTF  के IG विकास कुमान ने बताया कि कई बार दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी डॉग स्क्वॉड ने कार्रवाई को सफल बनाया।  उन्होंने कहा कि ये श्वान सिर्फ सहायक नहीं, बल्कि टीम के “अभिन्न सदस्य” की तरह काम कर रहे हैं और हर तीसरे-पांचवें दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढें- NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर

मार्च से मई 2026 के बीच हुई 19 कार्रवाइयों में बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और नकदी जब्ती भी की गई। पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल आगे भी तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें