फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Political Crisis: बैठक के बाद बोले सीएम गहलोत- हम 19 विधायकों के बगैर भी साबित कर सकते थे बहुमत

Thu, 13 Aug 2020 07:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस से बागी हुए सचिन पायलट की पार्टी में वापसी के साथ ही पिछले एक महीने से राजस्थान में जारी सियासी संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। वहीं, कल होने वाले राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हुई। बैठक से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर सकते थे, लेकिन इससे हमें खुशी नहीं मिलती। हम खुद विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कांग्रेस के संगठन महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे। उधर, भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। इस बीच भाजपा ने साफ कर दिया कि वह कल यानी शुक्रवार को गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। अब तक का अपडेट पढ़ें-

राजस्थान की जनता के हित के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं : सचिन पायलट
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा राजस्थान की जनता के हित और किए गए वादों के अनुरूप कार्य करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जी, प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी सहित साथी विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। राजस्थान की जनता के हित और किए गए वादों के अनुरूप कार्य करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।'
विज्ञापन




हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर सकते थे- सीएम गहलोत
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर सकते थे, लेकिन इससे हमें खुशी नहीं मिलती। हम खुद विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
 

कल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी एकजुट रहेगी- केसी वेणुगोपाल
राजस्थान कांग्रेस के विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सब कुछ ठीक चलता रहा। अब कांग्रेस परिवार एकजुट है, हम भाजपा की खराब राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे। कल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी एकजुट रहेगी।
 

अंत भला तो सब भला- विश्वेंद्र सिंह
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि ज्यादा कहने को कुछ नहीं है। कांग्रेस एकजुट है। सीएम विधायक दल के नेता हैं और सभी का सम्मान करते हैं। अंत भला तो सब भला। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चाहती है तो वे कल अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है, यह उनका काम है। उन्होंने बताया कि बैठक में सीएम ने कहा है कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो वे उससे मिल सकते हैं, जब चाहें।
 


विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायक शामिल हुए
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायक शामिल हुए। बैठक में सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले हुई सीएम गहलोत और पायलट की मुलाकात
जयपुर: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की। राजस्थान में कल से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कांग्रेस के संगठन महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला मौजूद हैं। 
 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे कांग्रेस विधायक
जयपुर: कल होने वाले राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस विधायक सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे।
 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम गहलोत के घर पहुंचे सचिन पायलट
जयपुर: कल से राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए सचिन पायलट सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद सीएम अशोक गहलोत से उनकी यह पहली मुलाकात है।
 

कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह के निलंबन को किया रद्द
अहम बैठक से पहले कांग्रेस ने विधायकों भंवर लाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह के निलंबन को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने दी जानकारी। बता दें कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में दोनों विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।
कल हम विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे-गुलाब चंद कटारिया
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि कल हम अपने सहयोगियों के साथ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे।

हम भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार- सतीश पुनिया
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा है कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन हम भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं।

जो भी हुआ उसे भूलने की जरूरत: सीएम गहलोत
सचिन पायलट और बागी विधायकों के पार्टी में लौटने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पिछले एक महीने में पार्टी में जो भी गलतफहमी हुई है, हमें देश, राज्य, लोगों और लोकतंत्र के हित को देखते हुए उसे भूलने की जरूरत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जिनके खिलाफ पायलट ने बगावत की थी और उन्होंने भी पायलट को खूब खरी-खोटी सुनाई थी, वह भी अब कह रहे हैं कि वह पायलट खेमे की ओर से उठाई गई शिकायतों को सुनेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, पूर्व सीएम वसुंधरा भी हुईं शामिल
राजधानी जयपुर में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। वहीं, बताया गया है कि भाजपा में आंतरिक कलह भी है। इसी के चलते भाजपा विधायक दल की बैठक को कई बार टाला गया। 
 
जयपुर लौटे गहलोत समर्थित विधायक, 14 अगस्त से विधानसभा सत्र
बुधवार को गहलोत खेमे के विधायक जैसमेर से जयपुर लौट आए। उन्हें जयपुर के फेयरमोंट होटल में ठहराया गया है, यह वही होटल है, जहां से वे 31 जुलाई को जैसलमेर गए थे। वहीं, जैसलमेर से लौटने के दौरान सभी विधायक गाना गाते सुने गए। दूसरी तरफ, 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होगा। 
विज्ञापन


पायलट गुट के विधायक घर लौटे
गहलोत गुट के विधायक जहां होटल में ठहरे हुए हैं, वहीं पायलट गुट के विधायक अपने-अपने घर पर ही हैं। पायलट समर्थित सभी विधायक दो दिन पहले ही घर लौटे हैं। ये सभी विधायक एक महीने तक होटल में ठहरे हुए थे। मंगलवार शाम वे जयपुर लौट आए। वहीं, बुधवार शाम को पायलट ने इन विधायकों के साथ बैठक भी की थी। 

बसपा विधायकों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
दूसरी तरफ, बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए, इस मामले को कल तक के लिए टाल दिया है। भाजपा विधायक मदन दिलावर की तरफ से ये याचिका दायर की गई है। वहीं, इस संबंध में बसपा ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें