फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli Borewell Accident: खुले बोरवेल में गिरी मासूम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कैमरे में दिखा मूवमेंट

Mon, 23 Dec 2024 07:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ अलवर

सार

बीते दिनों दौसा में हुए बोरवेल हादसे के बाद अब कोटपूतली में एक साढ़े तीन साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। बोरवेल की गहराई 700 फीट बताई जा रही है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं और बच्ची को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरूण्ड थाना क्षेत्र में कीरतपुरा गांव में तीन साल की बच्ची चेतना अपने घर में खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बच्ची को पाइप के जरिये ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी से बोरवेल के आसपास खुदाई शुरू कर दी है। कितनी गहराई तक खुदाई की जाएगी इसे लेकर प्लानिंग कर ली गई है। बोरवेल में एक कैमरा भी उतारा गया था, जिसमें बच्ची का मूवमेंट दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही घर के अंदर बोरवेल खुदवाया गया था लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण बोरवेल को बंद कर दिया गया। दो दिन पहले ही उसमें से प्लास्टिक का पाइप निकाला था, जिससे बोरवेल खुला रह गया। बच्ची चेतना अपनी सहेली के साथ खेलते समय बोरवेल के पास गई और पैर फिसलने से उसमें गिर गई।

हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना हुईं। प्रशासन की ओर से डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क, सरूण्ड थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान और कोटपूतली एसडीएम बृजेश चौधरी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों दौसा में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए चले लंबे बचाव कार्य के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका था और इसके बाद ही प्रशासन ने खुले बोरवेल बंद किए जाने के आदेश जारी किए थे। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि बोरवेल को खुला क्यों छोड़ा गया। बहरहाल चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और बचाव दल द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है।



इधर राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का घटना को लेकर एक्स पर लिखा कि घटना बहुत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिटिया सुरक्षित रूप से बाहर निकले और उसके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी मामले में अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने एक्स पर तीन वर्षीय चेतना के सकुशल वापसी की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें