फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नौ साल की बच्ची से पिता कर रहा था दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में लगाने पड़े टांके, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 21 Oct 2022 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पिता की दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र महज नौ साल है। कई दिन से मासूम का पिता उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। ज्यादा हालत खराब होने के बाद वह बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा था। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
अलवर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में एक दरिंदा पिता अपनी नौ साल की बेटी के साथ कई दिन से दुष्कर्म कर रहा था। इस बात की जानकारी परिजनों को भी थी, लेकिन वे इस बात को दबाए रखे। पिता की दरिंदगी से बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया। 

विज्ञापन


जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया। बताया जा रहा है कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट इतनी बुरी तरह जख्मी था कि डॉक्टरों को टांके लगाने पड़े। इस बात भनक जैसे ही गांव वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम को इसकी सूचना दी।    

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बच्ची की हालत ज्यादा खराब होने के बाद पिता उसे एक झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गया था, जहां उसके प्राइवेट पार्ट में टांके लगाए गए हैं। बच्ची अभी चाइल्डलाइन टीम के पास है, जहां उसकी काउसंलिंग की जा रही है।    
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिता की दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र महज नौ साल है। कई दिन से उसका पिता उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। बच्ची को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में चाइल्डलाइन की टीम को कुछ बता नहीं पा रही हैं। हलांकि, उसने इशारों से कई बातें बताईं हैं। बच्ची का पिता मजदूरी करता हैं, उसके घर में और कौन-कौन है अब तक इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें