फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पांच बच्चों की मां ने प्रेमी से किया निकाह, दिल मिले, पर अनाथ हो गए बच्चे, जानें क्यों?

Fri, 16 Sep 2022 09:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Rajasthan News: नूरजहां की दो बेटियों को जयपुर के बालिका आवास और दो बेटों को अलवर के बाल आवास में रखा जाएगा। उसका एक बेटा हरियाणा में मजदूरी करता है। कागजी कार्रवाई के बाद बच्चों की मां अपने अपने नए पति के साथ जाने लगी तो बच्चे रोते हुए उसके पीछे भागने लगे। वह उसके साथ जाने की जिद कर रहे थे।
विज्ञापन
33 साल की नूरजहां हरियाणा की रहने वाली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां पांच बच्चों की मां ने शादी के 15 साल बाद अपने प्रेमी से निकाह कर लिया। उसका प्रेमी भी शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता है। हरियाणा की रहने वाली महिला का नाम नूरजहां और उसके प्रेमी का नाम मौसम है। इस पूरी प्रेम कहानी में सबसे दुखद यह है कि महिला के पांच बच्चे उसके साथ रहना चाहते हैं, लेकिन वह उन्हें साथ नहीं रखना चाहती। आज यानी शुक्रवार को महिला ने अपने बच्चों को बाल संरक्षण आयोग की टीम को सौंपा तो रो पड़े। अपनी मां को घर जाते देख बच्चे उसके पीछे भागने लगे, लेकिन वह नहीं रुकी।  

विज्ञापन


दरअसल, 33 साल की नूरजहां हरियाणा के खोहरी गांव की रहने वाली है। 15 साल पहले अलवर के जाजोरबास गांव में रहने वाले तैयब से उसकी शादी हुई थी। तैयब ट्रक चलाता है, ऐसे में वह कई-कई दिन तक बाहर रहता था। एक-दो दिन के लिए आता था और फिर चला जाता था। नूरजहां को उससे शिकायत की थी कि तैयब ना तो उसका ख्याल रखता है और न ही बच्चों का। घर आने पर भी रोज शराब पीता था। इससे तंग आकर उसने कुछ साल पहले उसका घर छोड़ दिया और अपने पीहर खोहरी चली गई। 

इधर, नूरजहां का 32 साल का प्रेमी मौसम अलवर के तूलेड़ा गांव का रहने वाला है। जाजोरबास में उसकी रिश्तेदारी है। दोनों की मुलाकात वहीं हुई थी। मौसम मजदूरी करता है। उसके पांच बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ गांव में रहते हैं। वह मजूदरी करने के लिए अलग-अलग शहरों में जाता रहता है। नूरजहां और मौसम की मुलाकत के बाद दोनों एक दूसरे को पंसद करने लगे। इसके बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया, तीन महीने पहले दोनों ने जयपुर में निकाह कर लिया। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है, लेकिन नूरजहां और मौसम अब हरियाणा में ही रहते हैं। 
विज्ञापन


महिला अपने पांच बच्चों को साथ नहीं रखना चाहती थी, लेकिन वह अपनी मां के साथ ही रहना चाहते थे। बीते गुरुवार को महिला हरियाणा से अपने चार बच्चों को के साथ अलवर पहुंची। जहां पुलिस ने नूरजहां और मौसम को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया। इस दौरान उसने बच्चों को साथ नहीं रखने की बात कही, समित के सदस्यों ने उसे ऐसा नहीं करने के समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। 

जिसके बाद तय किया गया कि नूरजहां की दो बेटियों को जयपुर के बालिका आवास और दो बेटों को अलवर के बाल आवास में रखा जाएगा। इसके बाद बाल संरक्षण समिति ने नूरजहां से बच्चों की कस्टडी ले ली। उसका एक बेटा हरियाणा में मजदूरी करता है। कागजी कार्रवाई के बाद बच्चों की मां अपने अपने नए पति मौसम के साथ जाने लगी तो बच्चे रोते हुए उसके पीछे भागने लगे। वह उसके साथ जाने की जिद कर रहे थे, लेकिन नूरजहां नहीं रुकी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें