फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: विधायक एवं जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए शिकायतों के निस्तारण के आदेश

Fri, 12 Jan 2024 12:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बसवा में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान एक-एक परिवादी की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत उनकी समस्या का समाधान करें ताकि जनसुनवाई के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
उपखंड स्तरीय जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्रस्तुत की गई समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर ही हो जाए ताकि आमजन को ब्लॉक व जिला स्तरीय जनसुनवाई में जाने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग के सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान निवर्तमान एसडीएम बसवा डॉ. नवनीत कुमार सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें