फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोरोना से प्रदेश में दूसरी मौत, पाली में चल रहा था इलाज, नर्सिंगकर्मी भी पॉजिटिव

Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

सैंपल देने के बाद मरीज की मृत्यु हो गई और रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच की गई, जिसमें एक नर्सिंगकर्मी भी पॉजिटिव मिला है। घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में गंभीर हालत में भर्ती एक 52 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। बताया गया कि कोरोना जांच के लिए मरीज के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि मरीज कोरोना संक्रमित था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाली के बांगड़ अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएम चौधरी के अनुसार 19 मई को 52 साल के एक व्यक्ति को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति का एक सप्ताह तक उपचार चला। इसके बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया था।

ये भी पढ़ें- कैफे लेजाकर दुष्कर्म कर खींचे नाबालिग के फोटो, बार-बार की हैवानियत, फिर दोस्त को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली और जोधपुर में चला इलाज
जोधपुर में उपचार के बाद परिजन फिर से उसे पाली के बांगड़ अस्पताल ले आए थे। यहां उसका उपचार जारी था। उपचार के दौरान मरीज की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क आए अन्य लोगों की जांच की गई, जिसमें एक नर्सिंगकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस जानकारी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें