फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 12 लाख की कीमत के नौ किलो अफीम दूध के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार भी जब्त

Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

डीवाईएसपी हिम्मत सिंह चारण में बताया कि चुनाव को देखते हुए के पुलिस की ओर से तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालौर जिले की भीनमाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 9.400 किलो अफीम दूध के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद लग्जरी कार को जब्त किया है। 

विज्ञापन


जालौर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि DST टीम प्रभारी गनी मोहम्मद और  भीनमाल पुलिस उप निरीक्षक प्रताप सिंह भाटी ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक लग्जरी कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 9 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम दूध जब्त किया गया। जब्त किए गए  अफीम दूध की कीमत 12 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।

जिस पर पुलिस ने कार सवार आरोपी बुधाराम पुत्र गंगाराम बिश्नोई, चुन्नीलाल पुत्र रामलाल बिश्नोई और हनुमानराम पुत्र सदाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही। 
विज्ञापन


डीवाईएसपी हिम्मत सिंह चारण में बताया कि चुनाव को देखते हुए के पुलिस की ओर से तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें