फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कोरोना संक्रमित, सीएम गहलोत ने जल्द ठीक होने की कामना की

Mon, 23 Nov 2020 10:58 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
रघु शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रघु शर्मा के जल्दी ठीक होने की कामना की है। 

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
 



वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे सहयोगी मंत्री डॉ रघु शर्मा जी को कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह जल्दी से इस बीमारी से ठीक हो जाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें