फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सरकार का आदेश, कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे छात्र और शिक्षक

Wed, 09 Oct 2019 09:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने स्कूलों में छात्रों ओर शिक्षकों के मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए कक्षाओं में मोबाइल फोन ले जाने को लेकर परिपत्र जारी किया है। यह आदेश 27 अक्तूबर से लागू होगा।

 
विज्ञापन

सरकार को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं शिकायतों पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। विभाग ने कहा है कि यदि कोई अध्यापक अपनी कक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है तो स्कूल प्रभारी उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।

स्कूल शिक्षा की संयुक्त निदेशक देवलता ने बताया था कि यदि किसी भी स्कूल में शिक्षक द्वारा कक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाता है तो शिक्षक व संस्था के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें