मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘राजस्थान सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का निर्णय किया है।’ उन्होंन कहा कि एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की यह दर मान्य होगी।
गहलोत ने कहा कि कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रुपये सालाना व्यय करेगी।