फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान को पांच नए मेडिकल कॉलेजों का तोहफा

Mon, 24 Feb 2014 06:03 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के उत्तर प्रदेश से सटे भरतपुर जिले सहित पांच नए मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है।
विज्ञापन


इनमें चार पांच जिले भरतपुर, अलवर, बाड़मेर व डूंगरपुर हैं और एक जिले का राजस्थान सरकार की सिफारिश के बाद किया जाएगा।

केन्द्र सरकार ने 12वी पंचवर्षीय योजना के तहत राजस्थान में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी है।

केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सूचना दी है कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज पर 189 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इनमें से 75 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार वहन करेगी वहीं शेष बची 25 प्रतिशत रकम राज्य सरकार को खर्च करनी होगी।

इस संबंध मे जल्द ही केन्द्र और राज्य के बीच जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा। ये मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की परिधि में बनाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें