किन्नरों ने की सरकार से आरक्षण की मांग
- फोटो : अमर उजाला
नागौर में मेड़ता सिटी के किन्नर समाज पीठ की हवेली का लोकार्पण हुआ। सैकड़ों साल पुरानी हवेली का जीर्णोद्धार किया गया। इस दौरान प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी शामिल किन्नर हुए। चारभुजा मंदिर से किन्नरों ने कलश यात्रा निकाली।
यह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से डीजे की धुन पर नाचते गाते किन्नर समाज पीठ की हवेली पहुंची। इस मौके पर किन्नरों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह राज्य और केंद्र सरकार स्थानीय चुनावों, लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण की व्यवस्था की जाती है। उसी प्रकार हम किन्नरों को भी आरक्षण दिया जाए, जिससे हम भी समाज की मुख्यधारा में जुड़ सके और समाज के लिए कुछ कर सकें।
किन्नरों ने कहा, सरकारें दावा करती हैं पर किन्नरों को हर कार्य के लिए ऑफिसों के चक़्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान किशनगढ़ की किन्नर रानी बाई भी मौजूद रही।