फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले गहलोत, यह आप राहुल जी से पूछिए

Tue, 11 Dec 2018 01:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : ani
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत के नजदीक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। गहलोत ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि निश्चिंत रहिए, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

विज्ञापन



उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल आप राहुल जी से पूछिए। मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।

वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी एक साल पहले आज ही के दिन अध्यक्ष बने थे। यह जीत तोहफा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कांग्रेस नेतृत्व, राहुल गांधी और विधायक करेंगे। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के सभी नेता मिलकर लड़े और जीत में भूमिका निभाई। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें