फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: 25 को प्रियंका फिर राजस्थान में, शीशराम ओला की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में होंगी शामिल

Mon, 23 Oct 2023 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Rajasthan Election: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 25 अक्तूबर को राजस्थान आ रही हैं। यहां वे झुंझुनू जिले में भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस मौके पर यहां जनसभा भी होगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी 25 अक्तूबर को झुंझुनूं आएंगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि झुंझुनूं के इंदिरा गांधी बालिका निकेतन मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा अनावरण एवं इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को प्रियंका गांधी द्वारा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

विज्ञापन




जनसभा से संबोधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. राजकुमार शर्मा, रीटा कुमारी,जेपी चन्देलिया, पूर्व विधायक श्रवण कुमार, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भगवाना राम सैनी, पीसीसी उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ, पीसीसी महासचिव एवं जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दिनेश सुण्डा को सम्मिलित किया गया है।



गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को सभी दो सौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं, परिणाम तीन दिसंबर को आएगा। चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी की जा चुकी है। पार्टी ने रविवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें