Rajasthan Election 2023: भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बड़े नेताओं की कल राजस्थान में सभाएं हैं। इससे कल प्रदेश का सियासी पारा और चढ़ेगा। पीएम मोदी भरतपुर और नागौर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कल यानी शनिवार को राजस्थान का सियासी पारा और चढ़ने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता कल प्रदेश दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं, शनिवार को कब कौन कहां रहेगा हैं?
पीएम मोदी भरतपुर और नागौर में करेंगे जनसभा को संबोधित करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह बूंदी जिले में जनसभा करेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती अलवर जिले के बानसूर और दौसा जिले के बांदीकुई में चुनावी सभा करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भरतपुर जिले के वैर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार भजन लाल जाटव और तिजारा में इमरान खान के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालोर के आहोर और सांचौर में जनसभा करेंगे। सुबह 11:45 बजे आहोर और दोपहर 1 बजे सांचौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जगह मैराथन जनसभा करेंगे।
जोधपुर के बिलाड़ा में सुबह 11.10, ओसियां में दोपहर 12.40 और 3 बजे जैसलमेर में सभा को संबोधित करेंगे।