फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बड़े नेता कल राजस्थान में, पीएम मोदी यहां करेंगे जनसभा

Fri, 17 Nov 2023 11:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बड़े नेताओं की कल राजस्थान में सभाएं हैं। इससे कल प्रदेश का सियासी पारा और चढ़ेगा। पीएम मोदी भरतपुर और नागौर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कल यानी शनिवार को राजस्थान का सियासी पारा और चढ़ने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता कल प्रदेश दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं, शनिवार को कब कौन कहां रहेगा हैं? 

  • पीएम मोदी भरतपुर और नागौर में करेंगे जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • गृहमंत्री अमित शाह बूंदी जिले में जनसभा करेंगे। 
  • बसपा सुप्रीमो मायावती अलवर जिले के बानसूर और दौसा जिले के बांदीकुई में चुनावी सभा करेंगी। 
  • कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भरतपुर जिले के वैर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार भजन लाल जाटव और तिजारा में इमरान खान के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
  • सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालोर के आहोर और सांचौर में जनसभा करेंगे। सुबह 11:45 बजे आहोर और दोपहर 1 बजे सांचौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जगह मैराथन जनसभा करेंगे। 
  • जोधपुर के बिलाड़ा में सुबह 11.10, ओसियां में दोपहर 12.40 और 3 बजे जैसलमेर में सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें