फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll: PM मोदी का एक महीने में मेवाड़-वागड़ का दूसरा दौरा, यहां ऐसे रहे पिछले चार चुनावों के परिणाम

Thu, 09 Nov 2023 02:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rajasthan Election 2023 Hindi News: मेवाड़-वागड़ में भाजपा की पकड़ मजबूत मानी जाती है। पिछले चार विधानसभा चुनाव में 2008 को छोड़कर भाजपा ने यहां कम से कम 15 सीटें जीतीं हैं। भाजपा अपनी इस पकड़ को बनाए रखना चाहती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी आज राजस्थान दौरे पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी करीब एक महीने में दूसरी बार मेवाड़-वागड़ संभाग के दौरे पर आ रहे हैं। आज पीएम मोदी उदयपुर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। उदयपुर समेत इस संभाग में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले आते हैं। इन छह जिलों में 28 विधानसभा सीटें हैं। यहां भाजपा की पकड़ मजबूत मानी जाती है। ऐसे में पीएम मोदी अपने दौरे से यहां पार्टी की पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले दो अक्टूबर को मेवाड़-वागड़ संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर आए थे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आज उदयपुर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। उदयपुर के जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल ने इसके आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी उदयपुर के बलिचा स्थित नई कृषि मंडी प्रांगण में शाम 6 बजे पहुंचेंगे। मंच पर भाजपा नेता मोदी का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

 जानिए, मेवाड़-वागड़ संभाग का सियासी गणित
मेवाड़-वागड़ संभाग में 28 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के चुनाव में 28 में से 15 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 10 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर अन्य को जीत मिली थी। चुनाव से पहले पीएम मोदी और भाजपा ने एक बार फिर मेवाड़-वागड़ संभाग की जनता को साधने का प्रयास किया है। 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात का असर भी आने वाले चुनाव में देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


2018 से पहले तक थी ये परंपरा
मेवाड़-वागड़ को लेकर कहा जाता है कि चुनाव में वही पार्टी सत्ता में आती है जिसने इस संभाग में जीत हासिल की हो। साल 2018 के अलावा पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डाले को ये बात आंकड़ों में भी सही साबित होती है। आइए, अब एक नजर डालते हैं पिछले चुनाव परिणामों पर...।   
  • विधानसभा चुनाव 2018:  इस चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ की ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी भाजपा सरकार नहीं बना पाई। भाजपा ने यहां 15 और कांग्रेस को 10 सीटें जीतीं। मेवाड़ से कम सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस की सरकार बनी। 
  • विधानसभा चुनाव 2013: इस चुनाव में भाजपा ने 28 में से 25 सीटें जीतें। कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आईं। भाजपा ने सरकार बनाई। 
  • विधानसभा चुनाव 2008:  कांग्रेस ने 19 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भाजपा को सिर्फ 7 सीटें जीतकर संतोष करना पड़ा। 
  • विधानसभा चुनाव 2003: भाजपा ने 25 में से 18 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस को महज 5 सीटें मिली। परिसीमन से पहले मेवाड़ में 25 विधानसभा सीटें थीं। इस चुनाव के बाद यहां सीटों की संख्या 28 हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें