फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली में मंथन पूरा, आज शाम तक जारी हो सकती है सूची

Wed, 18 Oct 2023 05:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर मंथन पूरा हो गया है। आज शाम तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
120 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में मंथन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में करीब 120 टिकटों को लेकर सीटवार चर्चा की गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सूची में ज्यादातर नाम पुराने ही हैं, जबकि इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए था। सूत्रों का कहना कि राहुल गांधी की आपत्ति के बाद सूची से करीब 15 से 20 नाम कट सकते हैं। हालांकि, प्रत्याशियों के नामों का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। ऐसे में कई कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिन नेताओं के टिकट फाइनल हुए हैं, उनके पास फोन आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभी कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन, इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश लेने शुरू कर दिए हैं। 

गहलोत सरकार में मंत्री और सांचोर विधायक सुखराम विश्नोई, विधायक मदन प्रजापत और इंद्रराज गुर्जर ने सोशल मीडिया पर अभिवादन के पोस्ट डाले हैं। जिससे ऐसा लग रहा है इनका टिकट फाइनल हो चुका है। 
विज्ञापन


बुधवार को हुई बैठक में राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हुए। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें सभी उम्मीदवारों के नाम पर लंबी चर्चा की गई थी।  

80 सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है कांगेस
सूत्रों की माने तो कांग्रेस के सर्वे रिपोर्ट में 80 से ज्यादा सीटों पर पार्टी की हालत खराब होने की बात सामने आई है। ऐसे में इन सभी सीटों पर पार्टी चेहरे बदल सकती है। 

2013 की हार के बाद 2018 में इन सीटों पर बदले गए टिकट
गंगानगर, सूरतगढ़, रायसिंह नगर, अपूनगढ़, नोहर, धोद, दांतारामगढ़, खंडेला, नीमकाथाना, फुलेरा, दूदू, झोटवाड़ा, जमवारामगढ़, हवामहल, विद्याधरनगर, आदर्शनगर, बगरू, सांगानेर, बस्सी, किशनगढ़बास, मंडावर, बहरोड़, थानागाजी, अलवर शहर, रामगढ़, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, कठूमर, नगर, भरतपुर, नदबई, वैर,बयाना, बसेड़ी, धौलपुर, राजाखेड़ा, टोडाभीम, बांदीकुई, महुवा, गंगापुर, बामनवास, टोंक, देवली, किशनगढ़, अजमेर उत्तर, ब्यावर, मसूदा, लाडनू, नागौर, खींवसर, मेडता, डेगाना, परबतसर, सौजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, फलौदी, लोहावट, शेरगढ़, ओसियां, भोपालगढ़, जोधपुर, सूरसागर, लूनी, बायतू, सिवाना, जालौर,भीनमाल, सिरोही, पिंडवाड़ाआबू, रेवदर, झाडौल, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, चौरासी, कुशलगढ़, कपासन, प्रतापगढ़, भीम, राजसमंद, नाथद्वारा, आसींद, मांडल, भीलवाड़ा, शाहपुरा, केशोरायपाटन, बूंदी, पीपलदा,कोटा दक्षिण, लाडनू, किशनगढ़, छबड़ा, झालरापाटन, खानपुर।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें