फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस के  52 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1628 हुई

Tue, 21 Apr 2020 11:11 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नए मामले। - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 1628 हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक 52 नए मामले सामने आए जिनमें जयपुर से 34, भीलवाड़ा से चार, जोधपुर से पांच, टोंक व जैसलमेर से दो दो मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि सरकार ने 4000 नमूने दिल्ली की एक निजी लैब में भेजे थे जिनकी रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है, इसलिए मंगलवार और बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या काफी अधिक बढ़ सकती है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें