राजस्थान में कोरोना के 502 नए केस मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 107 संक्रमित अलवर में और 96 जयपुर में मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में 191 मरीज मिले, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई थी। प्रदेश में दो दिन में पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश में 19223 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 502 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले मंगलवार को 3811 सैंपल की जांच में 191 लोग पॉजिटिव पाए थे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर 9, अलवर 107, बांसवाड़ा 2, बाड़मेर 1, भरतपुर 72, भीलवाड़ा 28, बीकानेर 1, बूंदी 5, चित्तौड़गढ़ 25, दौसा 26, डूंगरपुर 1, हनुमागढ़ 1, गंगानगर 1, जयपुर 96, जैसलमेर 1, जालोर 2, झालावाड़ 2, झुंझुनूं 1, जोधपुर 28, कोटा 9, नागौर 18, पाली 3, प्रतापगढ़ 20, राजसमंद 4, सवाई माधोपुर 3, टोंक 2 और उदयपुर में 24 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3944 है। 687 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।