फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 265 नए केस मिले, सक्रिय मरीज 2100 से ज्यादा

Sat, 03 Sep 2022 09:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। वहीं करीब चार-पांच दिन से प्रदेश में एक भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। यह प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आई है। बीते कुछ दिन से रोज मिलने वालों मरीजों का आंकड़ा 300 से नीचे आ गया है, जबकि करीब एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा लगातार 500 के पार जा रहा था। संक्रमितों केसों में आई कमी प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। 

विज्ञापन


आज शनिवार को प्रदेश में 265 संक्रमित केस मिले, जबकि 463 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2133 रह गई है। सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि प्रदेश में कई दिन से किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे पहले लगातार एक दिन में तीन से चार मरीज दम तोड़ रहे थे।  

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अजमेर जिले 16, अलवर 16, बांसवाड़ा 3, भरतपुर 4, भीलवाड़ा 8, बीकानेर 2, बूंदी 3, चित्तौड़गढ़ 11, दौसा 12, डूंगरपुर 15, हनुमानगढ़ 1, जयपुर 68, जालोर 2,   झालावाड़ 6, झुंझुनूं 4, जोधपुर 26, कोटा 6, नागौर 12, पाली 8, प्रतापगढ़ 14, राजसमंद 2, सवाई माधोपुर 2, सीकर 11, सिरोही 3, टोंक 1 और उदयपुर में 5 संक्रमित मिले हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें