फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामलाः राजस्थान कांग्रेस ने सीएम योगी की तुलना तानाशाह किम जोंग से की

Mon, 05 Oct 2020 05:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेस मौन सत्याग्रह - फोटो : twitter@Mamta bhupesh
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म और बाद में अस्पताल में हुए मौत के मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को मौन 'सत्याग्रह' का आयोजन किया। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लेकर प्रदेश के जिला और उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस के नेताओं ने करीब दो घंटे तक मौन सत्याग्रह कर लड़की के लिए न्याय की मांग की।

विज्ञापन


वहीं इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने योगी आदित्यनाथ की तुलना तानाशाह किम जोंग उन से की। राजस्थान विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने शहीद स्मारक पर मौन विरोध प्रदर्शन करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की तरह उत्तर प्रदेश में काम कर रहे हैं।

जोशी ने कहा कि पीड़ित परिवार को दबाया जा रहा है और देश के इतिहास में ऐसी चीजें कभी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमें यूपी पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। जिस तरह से वे काम कर रहे हैं उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जोशी ने कहा कि भाजपा को सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें