फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत का तोहफा, राजस्थान के बेरोजगार स्नातकों को हर महीने मिलेंगे 3,500 रुपये

Tue, 18 Jun 2019 07:51 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत
विज्ञापन
राजस्थान सरकार पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत राज्य के स्नातक (ग्रेजुएट) या इसके समकक्ष की पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवकों को हर महीने 3000 रुपये बतौर भत्ता दिया जाएगा। वहीं दिव्यांग बेरोजगार महिलाओं के लिए यह राशि 3,500 रुपये प्रतिमाह तय की गई है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक आदेश में राज्य सरकार ने इस योजना की घोषणा करते हुए यह जानकारी भी दी कि इसका लाभ केवल राजस्थान मूल के बेरोजगारों को मिलेगा। इस योजना का लाभ फरवरी 2019 से दिया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार द्वारा भी इसी प्रकार की एक योजना बनाई गई थी, जिसका नाम अक्षत रखा गया था। यह भत्ता बेरोजगारों को दो वर्ष या फिर जब तक नौकरी न मिले, तब तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें