फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018 : चूरू की जनता बोली- चार साल तक सोती रही सरकार चुनावी साल में जागी है

Tue, 27 Nov 2018 11:16 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, चूरू
विज्ञापन
अमर उजाला चुनाव रथ चुरू में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार चरम पर है। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा चूरू। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि चूरू में क्या हैं जमीनी हालात। 

एक किसान ने कहा कि चुरू को विकास के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। चूरू जिले को नहर के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी ने नहर परियोजनाओं के लिए एक अरब 30 करोड़ रुपये दिए और फिर 3 अरब रुपये दिए। लेकिन उसके बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। चुरू में पानी की बहुत समस्या है। पानी में फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा जिससे आए दिन लोग बीमार रहते हैं औ हड्डियां कमजोर हो रही हैं। 
विज्ञापन


एक युवा ने कहा कि मौजूदा वसुंधरा सरकार पूरे चार तक सोती रही और आखिर के चुनावी साल में जनता को लुभाने की कोशिश की जा रही है। किसानों का चुनावी साल में कर्ज माफ किया। पूरे चार साल कोई नौकरी नहीं निकाली गई और पांचवे साल में नौकरियों की भरमार है जिससे युवा कंफ्यूज है कि कौन सी नौकरी के आवेदन करे और किसे छोड़ दे। 
विज्ञापन


बेरोजगारी की वजह से पूरे शेखावटी से युवा पलायन कर रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें