फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुबई गए दंपति के घर नौकरानी के नाबालिग बेटे ने की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

पुलिस ने एक नाबालिग के हिरासत में लेकर मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का कुछ माल भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालवाड़ जिले के इस्लाम पुरा मोहल्ला में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झालरापाटन पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लेकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 24 अगस्त को इस्लाम पुरा मोहल्ला निवासी शब्बीर हुसैन ने थाने में चोरी का केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ दुबई गया था। उसके घर में कामवाली बाई अैर उसके बच्चे रह रहे थे। पांच जून को वापस लौटा तो उसे घर में रखे सोने के जेवरात और 20000 रुपये नगद नहीं मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।  

इस दौरान पुलिस को नौकरानी के नाबालिग बेटे पर शक हुआ। ऐसे में टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करने की बात कबूल कर ली। साथ ही उसने बताया कि वह चोरी का माल झालरापाटन वहल कोटा में बेच चुका है। इसके बाद पुलिस ने चोरी के जेवरात को छिपाने, खरीदने और बेचने में शामिल छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
अजहर उर्फ गोलू पुत्र मोहम्मद रफीक (22) निवासी कसाई मोहल्ला, अमन पुत्र शरीफ (19) निवासी मुकेरी मोहल्ला, मूलचंद रेगर पुत्र हीरालाल (42) निवासी रेगर मोहल्ला, घासी लाल पुत्र लालचंद लोधा (49) निवासी गोविंदपुरा, गोविंद कुमार सोनी पुत्र जोधराज (47) निवासी चंद्रगुप्त नगर और अनिल उर्फ अन्नू पुत्र रवि चंद गोयल (55) निवासी नेमी नगर लालबाग झालरापाटन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें