फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सेना के विमान से अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर लैंड नहीं कर पाएंगे PM मोदी, इस कारण से बदला प्लान

Thu, 06 Jul 2023 10:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पीएम मोदी सेना के विमान से अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर विमान से लैंडिंग या टच डाउन नहीं कर पाएंगे। अब वे बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान भरेंगे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ जुलाई को राजस्थान के बीकानेर जिले के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी सेना के विमान से एक्सप्रेस-वे पर लैंड नहीं कर पाएंगे। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे को विमान की लैंडिंग या टच डाउन के लिए दुरस्त नहीं पाया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक्सप्रेस वे पर विमान उतारने के लिए एयर स्ट्रिप नहीं है। साथ ही उस एरिया में हाईटेंशन लाइनें भी मौजूद हैं। इन्हीं कारणों से सेना के विमान को एक्सप्रेस-वे पर नहीं उतारा जा सकता है। 

विज्ञापन


अब पीएम मोदी बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान भरेंगे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगे। इसके अलावा नाल एयरपोर्ट पर सीएम के काफिले की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। अगर, मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने में कोई समस्या आती है तो उन्हें सड़क मार्ग से एक्सप्रेस-वे तक लाया जाएगा। 

बुधवार को अधिकारियों ने की थी जांच
बतादें कि पीएम मोदी के बीकानेर दौरे को लेकर कई दिनों से तैयारियां जारी हैं। पीएम को वायुसेना के विमान से अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर लैंड या टच डाउन कराने की कवायद की जा रही थीं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी इसके संकेत दिए थे। इसे लेकर बुधवार को एक मीटिंग हुई जिसमें अधिकारियों ने कहा कि  एक्सप्रेस-वे विमान की लैंडिंग या टचडाउन संभव नहीं है। एक्सप्रेस वे पर एयर स्ट्रिप मौजूद नहीं है। साथ ही उस एरिया में हाईटेंशन लाइनें भी हैं। ऐसे में विमान की लैंडिंग से खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन


25000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही वे यहां 25000 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। 

35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे पीएम मोदी बीकानेर के नाल एयरपोर्ट आएंगे। जहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए नौरंगदेसर में एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगे। बीकानेर में 25000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें 8-9 प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण-शिल्यान्यास और जोड़ रहे हैं। 30-35 हजार करोड की परियोजनाओं की सौगात देने पीएम मोदी बीकानेर आ रहे हैं। बीकानेर रेलवे स्टेशन के लिए 471 करोड रुपए का बजट अप्रूव हो गया है।  आने वाले समय में इसका तेजी से विकास होगा। काम पूरा होने के बाद लोग रेलवे स्टेशन जाएंगे तो लगेगा कि किसी एयरपोर्ट पर आ गए हों। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में बड़ा सोलर हब बना है। जिससे बिजली की सप्लाई अलवर के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया तक होगी। बीकानेर में पोटाश और केमिकल का हब बनाने जैसे काम भी होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें